हिन्दू छात्रा को एक साल तक फुरकान ने झाँसे में रखा। खुद को राज बता रहा था। 2024 में उसने छात्रा को घुमाने के बहाने इमामबाड़े ले गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। लड़की के नहीं मानने पर बंधक बना लिया और बेल्ट से पीटने लगा। लड़की ने उससे बातचीत करना कम कर दिया।
11 अगस्त को फुरकान लड़की के कमरे में आया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने लड़की के बैग से 25 हजार रुपए भी ले लिए। इस दौरान छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर पुलिस के पास पहुँची और शिकायत दर्ज कराया।
फुरकान ने छात्रा को धमकी दी थी कि अगर वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने गई तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस फुरकान की तलाश कर रही है।
बाराबंकी का रहने वाला मोहम्मद फुरकान उस होटल में आता था। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई थी। उसने लड़की को अपनी बातों में फँसाया और फिर दोस्ती कर ली थी।

