कॉन्ग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को चुनाव आयोग का नोटिस, दो वोटर ID होने पर 8 सितंबर तक माँगा जवाब

कॉन्ग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस 2 वोटर आईडी कार्ड रखने का है। चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा से 8 सितंबर 2025 तक जवाब माँगा है।

यह आरोप बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने 1 सितंबर 2025 को X पर पोस्ट कर लगाया था। अमित मालवीय ने बताया था कि पवन खेड़ा का दिल्ली की दो अलग-अलग विधानसभा सीटों ‘काका नगर नई दिल्ली और जंगपुरा‘ की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि एक से ज्यादा जगहों पर नाम होना कानूनन अपराध है।

दूसरी तरफ, पवन खेड़ा दावा कर रहें कि उन्होंने 2016 में ही एक जगह से अपना नाम हटवा लिया था। बीजेपी का कहना है कि यह कॉन्ग्रेस के दोहरे रवैये को दिखाता है।