मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हाशिम नाबालिग पीड़ित का पड़ोसी है और वो नाबालिग पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। मुस्लिम बहुल मोहल्ले में पीड़िता का एकमात्र परिवार हिन्दू है। इसलिए पीड़िता के पिता ने परिवार को ‘खतरा’ बताया है।
पीड़िता के मुताबिक, हाशिम उसे कहता था कि निकाह कर लो, इसके बाद तुम मुस्लिम बन जाएगी। परेशान होने पर पीड़िता ने विश्व हिन्दू युवा वाहिनी से मदद माँगी। उनकी मदद से ही पुलिस में मामला दर्ज हो पाया।
पीड़िता के मुताबिक, उसने हाशिम के प्यार के प्रस्ताव को कभी नहीं माना, लेकिन वह खुदकुशी की धमकी देकर उसे फुसलाया और अपने जाल में फँसा लिया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद हाशिम अपने दोस्त को फोन कर बुर्का मँगवाया, उसे जबरदस्ती एक घर में ले जाकर पहनाया। उसके साथ रेप किया और कुछ फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने लगा।
इस सम्बन्ध में थाना बड़ौत पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
— Baghpat Police (@baghpatpolice) September 3, 2025
इस मामले में बड़ौत थाना पुलिस ने आरोपित को रेप केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

