मदरसा टीचर सोयव खान वीडियो कॉल पर उतरवाता था कपड़े, फिर करता था ब्लैकमेलिंग-वसूली: राजस्थान पुलिस ने दबोचा, बांग्लादेश से जुड़े इंटरनेशनल सेक्सटॉर्शन रैकेट का खुलासा

राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने एक इंटरनेशनल सेक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 22 साल के मदरसा टीचर सोयव खान को गिरफ्तार किया गया है। सोयव खान ‘ऑपरेशन साइबर संग्राम’ के तहत धोलागढ़ देवी क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपित अलवर के गोठड़ा खुर्द गाँव का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोयव खान लोगों को वीडियो कॉल करता था। सोयव खान पहले बातचीत में भरोसा जीतता था, फिर लोगों को अश्लील बातचीत के लिए उकसाता और रिकॉर्डिंग कर लेता था। इसके बाद सोयव खान पीड़ितों को ब्लैकमेल करता था और वीडियो वायरल करने धमकी देता था।

पुलिस ने जब उसका फोन खंगाला तो उसमें कई अश्लील चैट, नग्न वीडियो और बांग्लादेश सहित अन्य देशों के नंबरों से जुड़े लेनदेन के प्रमाण मिले। इन सबूतों के आधार पर माना जा रहा है कि इस रैकेट का नेटवर्क देश से बाहर तक फैला हुआ है।

फिलहाल पुलिस साइबर अपराध और विदेशी संपर्कों की जाँच में जुटी है। आरोपित से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो सकती है।