कॉन्ग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी एक बार फिर विदेश दौरे पर निकल गए हैं। इस बार वे दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं, जहाँ वे चार देशों में राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालयों के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार (27 सितंबर 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राहुल इस दौरे में कई संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Leader of the Opposition in Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi, has embarked on a visit to South America. He is scheduled to engage with political leaders, university students, and members of the business community across four countries.
— Pawan Khera ?? (@Pawankhera) September 27, 2025
बता दें कि सितंबर महीने में राहुल गाँधी की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा मानी जा रही है, हालाँकि इससे पहले वे मलेशिया भी गए थे। उस यात्रा को लेकर कॉन्ग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। राहुल गाँधी की मलेशिया यात्रा के बाद बीजेपी ने उन्हें ‘गायब होने की कला में माहिर’ बताया था।
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक फोटो शेयर कर दावा किया था कि राहुल गाँधी मलेशिया में छुट्टियाँ मना रहे हैं और कहा था कि बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल से बचने के लिए वे छुट्टी पर चले गए हैं। यह यात्रा बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ खत्म होते ही हुई थी।

