फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं PM मोदी: सूर्य कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ट्वीट पर की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- वो खड़े हैं तो हम खुलकर खेलेंगे

भारत के एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने जीत को ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर’ कहा था। इस पर कप्तान सूर्य कुमार यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि जब नेता फ्रंटफुट पर हों, तो अच्छा लगता है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “अच्छा लगता है जब देश का नेता खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाज़ी करता है; ऐसा लगा जैसे उसने स्ट्राइक ली और रन बनाए। यह देखना शानदार था, और जब सर सामने खड़े हों, तो निश्चित रूप से खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे।”

उन्होंने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरा देश जश्न मना रहा है। जब हम वापस (भारत) जाएँगे, तो अच्छा लगेगा, और हमें अच्छा प्रदर्शन करने की और प्रेरणा मिलेगी।”

भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा। पीएम मोदी ने अपने पोस्‍ट में कहा कि खेल के मैदान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’। नतीजा समान। भारत जीता।