मोहम्मद सागर और शाहिद ने नाबालिग लड़की को किया अगवा, पुलिस ने बेहोशी की हालत में ‘बेड’ से किया रेस्क्यू: दोनों गिरफ्तार, UP के बागपत का मामला

उत्तर प्रदेश के बागपत में नाबालिग छात्रा को मोहम्मद सागर और शाहिद ने अगवा कर लिया। पुलिस ने छात्रा को बेहोशी की हालत में बेड के अंदर से रेस्क्यू किया। वही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा के परिजनों ने बताया बेटी को स्कूल छोड़ा था लेकिन बाद में उसे अगवा कर लिया गया। छात्रा ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर बेहोश कर दिया था। बेटी स्कूल से वापस नहीं आई तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने एक बंद कमरे के बेट के भीतर नाबालिग को बंद कर दिया। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर नाबालिग छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। वही पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल अगवा करने के पीछे का कारण सामने नहीं आया है।