पाकिस्तानी की जासूसी करने वाला एक और यूट्यूबर जाँच एजेंसी के हत्थे चढ़ा है। हरियाणा के पलवल का रहने वाला वसीम अकरम जासूसी करता पकड़ा गया है। अकरम का पाकिस्तानी उच्चायोग का पूर्व अधिकारी और ISI एजेंट दानिश से भी लिंक मिले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2021 में वसीम ने पाकिस्तान का वीजा बनवाया था। तभी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में उसकी दानिश से जान-पहचान हुई। तब से ही वसीम उसके संपर्क में था और पिछले 4 सालों से व्हाट्सऐप के जरिए सूचनाएँ भेज रहा था। पुलिस को उसके फोन से कई चैट्स मिली है, जिनमें कुछ डिलीट भी की गई हैं।
यह भी सामने आया कि वसीम ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया था। वसीम की गिरफ्तारी तौफीक से पूछताछ के बाद हुई है। तौफीक को 4 दिन पहले जासूसी के आरोप में ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने पाकिस्तानी और कुछ जासूसों के नाम बताए, जिनमें एक वसीम अकरम का भी है। इसी इनपुट के साथ पुलिस ने वसीम को गिरफ्तार किया है।

