दिल्ली पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और खुलेआम ‘काट देने’ की धमकी देने के आरोप में मोहम्मद शमशाद आलम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र के रूबी नर्सरी इलाके से हुई।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपित भड़काऊ और अपमानजनक बातें कहता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की।
वीडियो में भड़काऊ बयान
वायरल वीडियो में आरोपित शमशाद आलम बेहद धमकी भरे लहजे में कहता है, “जाओ वीडियो बना लो, FIR करवा लो… जल्द ही सब खत्म हो जाएगा, बहुत जल्दी कटेंगे।” जब एक व्यक्ति उससे सीधा सवाल करता है, “काटोगे?” तो शमशाद बेपरवाह होकर जवाब देता है, “हाँ, काटेंगे” और बार-बार हाथ से इशारा करके अपनी बात को दोहराता है। इस वीडियो में उसने पुलिस के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की थीं।
इसका नाम शमशाद अली है,ये हिंदुओं के माता-भगवान को गाली दे रहा है और हिंदुओं काटने की बात कर रहा है।@DelhiPolice @AmitShah@HMOIndia @CMODelhi
— ??Jitendra pratap singh?? (@jpsin1) October 4, 2025
इसे पुलिस प्रशासन का भय नहीं है, ये साउथ दिल्ली छतरपुर मेट्रो के पास रूबी नर्सरी में काम करता है जिसका मालिक बदरुल इस्लाम है। pic.twitter.com/PYeaLTflXj
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने VHP कार्यकर्ताओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। आरोपित शमशाद आलम के खिलाफ वसंत कुंज साउथ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1a) (धार्मिक भावनाओं को भड़काने के इरादे से अपशब्द कहना) और 299 (अपमानजनक भाषा का प्रयोग) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जाँच जारी है और आरोपित के इस कृत्य के पीछे की मंशा को समझने की कोशिश की जा रही है।

