जावेद ने माँ पार्वती की फोटो एडिट कर दिखाई हिंदू घृणा, साड़ी की जगह पहनाई बिकनी: बिहार पुलिस से एक्शन की माँग

बिहार के सुपौल से एक व्यक्ति एमजे जावेद ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। जावेद ने खुद को एक ‘प्रेसिडेंट’ बताया है। उसकी पोस्ट से पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इस पोस्ट में एमजे जावेद ने माता पार्वती की फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। फोटो को एडिट कर साड़ी की जगह बिकनी पहनाई दिखाई है।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद, यूजर्स ने पोस्ट कर लिखा है कि जब हिंदू देवी-देवताओं का अपमान होता है, तो सब चुप रहते हैं। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों ने जावेद की इस हरकत पर पुलिस से एक्शन की माँग की है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर इस तरह का हमला बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यूजर्स ने तुरंत बिहार पुलिस और पटना पुलिस को टैग किया है। उन्होंने माँग की है कि एमजे जावेद पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में बिहार पुलिस ने कहा है कि URL/Link खोजकर कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ये तो घिनौना है, एमजे जावेद का हमारे हिंदू देवताओं शिव और पार्वती का मजाक उड़ाने वाला घटिया पोस्ट सनातन धर्म के मुँह पर तमाचा है। अब समय आ गया है कि जागें और कड़ा जवाब दें, इस आदमी को अभी गिरफ़्तार करें।