खुद को सेक्युलर हिंदू बताने वाले व्लॉगर ने कहा कि वो सिर्फ टूरिस्ट के तौर पर घूमने आया और उसे मजहब बदलने के सवालों का सामना करना पड़ा, जिसकी उसने उम्मीद नहीं की थी। उसने इंस्टाग्राम रील में कहा, “मुझे धर्म परिवर्तन के इस पूरे विषय को समझने की जिज्ञासा है, लेकिन कुछ लोग लगातार दूसरों को अपने मजहब में बदलने के लिए प्रभावित करते रहे, जो मुझे पसंद नहीं आया।”
उसने यह भी कहा कि उसे जॉर्डन और वहाँ के लोग बहुत अच्छे लगे, लेकिन यह अनुभव उसे असहज महसूस करवा गया। उसने स्पष्ट रूप से कहा, “मैं जॉर्डन और वहाँ के लोगों को बहुत पसंद करता हूँ और जरूर वापस आऊँगा, लेकिन यह बात मुझे बतानी थी क्योंकि मुझे वहाँ लगभग हर दिन ऐसा सामना करना पड़ा।”
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। अधिकांश लोगों ने व्लॉगर के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का समर्थन किया और उन लोगों की आलोचना की, जो धर्म बदलने की कोशिश कर रहे थे।

