अमजद खान ने शादी का झाँसा देकर लिव-इन में रखा, पहले से थी बीवी: पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का मामला

छत्तीसगढ के अंबिकापुर में एक युवती के साथ लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित अमजद खान ने शादी का झाँसा देकर पीड़िता को लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रखा और शादीशुदा होने की बात छिपाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमजद खान पहले से शादीशुदा था लेकिन उसने यह बात पीड़िता से छुपाई और उसे धोखे में रखा। जब युवती को असलियत का पता चला तो उसने महिला थाना अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखा धड़ी और संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।