‘इस्लाम कबूल कर मुझसे निकाह कर, हिंदू धर्म में कुछ नहीं है’: रशीद ने हिंदू युवती को भेजे अश्लील मैसेज, दो साल तक किया परेशान

मध्य प्रदेश के बड़वानी में रिंकू रशीद ने अपने दोस्त अमीन के साथ मिलकर हिंदू युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। जबरन उससे प्रेम-संबंध बनाने को मजबूर किया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित रिंकू पिछले दो साल से हिंदू युवती को परेशान कर रहा है। दो साल पहले जब युवती 10वीं कक्षा में थी तब रिंकू ने इंस्टाग्राम पर “I LOVE YOU, मेरी दोस्त बन जा” जैसे अश्लील मैसेज किए। रिंकू ने अपने दोस्त अमीन के साथ मिलकर बाइक से कई बार युवती का पीछा भी किया।

शिकायत के अनुसार, रिंकू ने युवती का फोन नंबर निकालकर बार-बार कॉल करके उसे परेशान किया। वह कहता था कि अगर युवती उससे बात नहीं करेगी तो उसे जान से मार देगा। इस डर से युवती उससे बात करने लगी। लेकिन दो साल के लिए शहर से बाहर पढ़ने चली गई। लौटी तो फिर से रिंकू ने उसे परेशान किया। यहाँ तक की इस्लाम कबूल कर निकाह करने का भी दबाव बनाया, ये भी कहा कि हिंदू धर्म में कुछ नहीं है। फिलहाल युवती NEET परीक्षा की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रिंकू रशीद और अमीन को 12 अक्टूबर 2025 को इसी तरीके अपराध में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत दोनों आरोपितों के गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हिम्मत जुटाकर 14 अक्टूबर 2025 को NEET की छात्रा ने भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।