असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार (18 अक्टूबर 2025) को कहा कि राज्य में रह रहे सात अवैध प्रवासियों को उनके मूल स्थान पर वापस भेज दिया गया है। हालाँकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें किस देश भेजा गया लेकिन यह माना जा रहा है कि इन्हें बांग्लादेश वापस भेजा गया है, जिससे असम की सीमा लगती है।
As they say, Thala for a reason…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 18, 2025
As Diwali knocks on the door, we have cleaned our house and removed 7 unwanted elements, who have been PUSHED BACK to their origins.
This Swachhata Abhiyan will continue in the days and months to come.
Time's up for all illegals. pic.twitter.com/tG5pjEQCiP
मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जैसा कि कहा जाता है, थाला फॉर अ रीजन… दीवाली दरवाजे पर है और हमने अपने घर की सफाई करते हुए 7 अवांछित तत्वों को उनके मूल स्थान पर भेज दिया है।” उन्होंने इसे राज्य का स्वच्छता अभियान करार दिया और कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों और महीनों में भी जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट संकेत दिया कि राज्य सरकार अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और अब उनके लिए समय खत्म हो चुका है। गौरतलब है कि 7 नंबर को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर (7) के साथ जोड़ा जाता है और ‘थाला’ उन्हें दिया गया निकनेम है।

