महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया CM चेहरा: कॉन्ग्रेस नेता अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कहा- डिप्टी सीएम के लिए मुकेश सहनी का नाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए RJD प्रमुख तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बनाया गया है। कॉन्ग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेस में इसका ऐलान किया।

गुरुवार (23 अक्टूबर 2025) को पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने कहा, “अगर हमारी सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी होंगे। उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएँगे, जो पिछले समुदाय से होंगे।”

ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, “हम सभी का दिल से धन्यवाद देते हैं कि मुझपर दोबारा भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है। सबसे कहना चाहता हूँ कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे।”