बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप शहर में माँ काली की मूर्ति को तोड़ने के मामले में पुलिस ने एक TMC कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। टीएमसी कार्यकर्ता का नाम नारायण हलदर है। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने माना कि मूर्ति उसी ने तोड़ी है। उसने ये भी बताया कि घटना के समय वो नशे की स्थिति में था।
Yesterday, at around 05:30 hrs we received information about a disturbance over the desecration of the idol of Maa Kali in a temple in Uttar Chandranagar village in Suryanagar Gram Panchayat under Harwood Point Coastal PS. The police team immediately reached the spot and…
— West Bengal Police (@WBPolice) October 23, 2025
पुलिस का इस मामले में कहना है कि देवी की मूर्ति तोड़ने के मामले में कोई राजनीतिक या सांप्रदायिक एंगल नहीं है। हालाँकि, एबीपी आनंद से बात करते हुए नारायण के पिता भूपति ने बताया, “15-20 साल पहले मैंने TMC के टिकट पर चुनाव लड़ा था। मैं उनका बेटा और टीएमसी समर्थक हूँ। मेरा बेटा भी एक टीएमसी समर्थक है।”
भूपति ने यह भी बताया कि उनके बेटे का भाजपा से लेना-देना नहीं है। वह लोग बीजेपी की विचारधारा से मेलजोल नहीं रखते। उन्होंने यह भी बताया कि देवी की मूर्ति तोड़ने में 7 से 8 लोग शामिल थे फिर भी उनके बेटे को ही निशाना बनाया गया।

