दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर अरमान ने फेंका एसिड, पीड़िता के दोनों हाथ झुलसे: पुलिस ने FIR दर्ज की, जाँच जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मी बाई कॉलेज की छात्रा पर अरमान ने एसिड अटैक किया। गनीमत रही कि छात्रा का चेहरा बच गया लेकिन डिफेंस में उसके दोनों हाथ झुलस गए है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्ऱवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (26 अक्टूबर 2025) को पुलिस को जानकारी मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली 20 साल की लड़की पर तेजाब से हमला किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता सेकंड ईयर की छात्रा है और क्लास के लिए लक्ष्मी बाई कॉलेज जा रही थी। तभी जानने वाला ईशान, अरमान और जितेंद्र बाइक पर सवार होकर छात्रा के पास आए।

ईशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसने छात्रा पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, जिसमें उसके दोनों हाथ झुलस गए। पीड़िता का दीप चंद बंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं क्राइम टीम और FSL टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया। दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें जाँच में जुटी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।