मुंबई के कोलाबा पुलिस ने एक 43 वर्षीय डिलीवरी बॉय को एक 8 साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान इमरान मोहम्मद शेरखान के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 205 को उसे कफ परेड स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
A 43-year-old delivery boy, identified as Imran Mohammad Sherkhan from Cuffe Parade, has been arrested by Colaba Police for allegedly molesting an 8-year-old girl in Mumbai’s Colaba area: Mumbai Police pic.twitter.com/2K3l2IYylx
— IANS (@ians_india) October 28, 2025
जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 7:00 बजे कोलाबा की एक रिहायशी इमारत में हुई। बच्ची की माँ ने पुलिस को बताया कि आरोपित शेरखान बच्ची के पास पता पूछने के बहाने आया था। आरोप है कि उसने बच्ची के गाल और गर्दन पर चूमा, उसके होंठों को दबाया और अपमानजनक हरकत की।
बच्ची के घर बताने के तुरंत बाद माँ ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित इमरान मोहम्मद शेरखान को गिरफ्तार कर लिया। कोलाबा पुलिस ने इमरान शेरखान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
पीड़ित बच्ची को मेडिकल जाँच के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।

