मध्य प्रदेश के इंदौर में समीर खान एक हिंदू युवती के साथ मकान में रह रहा था। जानकारी मिलते ही बजरंग दल ने मकान पर पहुँचकर युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को हिरासत में लिया और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बुधवार (29 अक्टूबर 2025) का है। बजरंग दल क सूचना मिली थी कि आजाद नगर इलाके में समीर खान एक हिंदू युवती के साथ एक साल से रह रहा है। संगठन उसके मकान में पहुँचा लेकिन मकान मालिक ने भीतर जाने से रोक दिया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुँची।
पुलिस ने समीर को घर से बाहर निकाला तो बजरंग दल के सदस्यों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने बजरंग दल के सदस्यों को शांत किया और समीर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। संगठन ने थाने पहुँचकर कार्रवाई की माँग करते हुए शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने समीर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

