मध्य प्रदेश के दमोह में रमजान खान नें हिंदू नाबालिग लड़की से रेप किया। पीड़िता के परिजन ने हिंदू संगठन से शिकायत की। मामला गंभीर होने के चलते CWC ने हस्तक्षेप किया और पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 साल की पीड़ित लड़की अपने पिता के साथ जबलपुर नाका इलाके में गई थी। तभी परिचित युवक रमजान खान से मुलाकात हुई, जो उन्हें अपने घर ले गया। यहाँ रमजान ने उन्हें खाना खिलाया, जिसको खाकर लड़की के पिता गहरी नींद में सो गए। वही रमजान ने लड़की को डरा-धमकाकर दूसरे कमरे में ले गया और रेप किया।
पीड़िता ने घटना के बारे में अपने पिता को आपबीती सुनाई। पिता ने हिंदू संगठन को मामले की जानकारी दी। हिंदू संगठन के सदस्यों ने पीड़िता परिवार को जिला बाल कल्याण समिति (CWC) के पास पहुँचाया। CWC ने सोमवार (03 नवंबर 2025) को आरोपित के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई।
फिलहाल आरोपित फऱार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। वहीं हिंदू संगठन ने ये लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने कहा कि रमजान खान ऑटो चालक है।

