गुरमहर कौर ने वोट चोरी प्रोपेगेंडा को बढ़ाया आगे, जोहरान ममदानी की जीत का भी मनाया जश्न: कारगिल शहीद की बेटी, जिसने कहा था- मेरे पापा को पाकिस्तान ने नहीं मारा

कारगिल शहीद की बेटी गुरमहर कौर ने कॉन्ग्रेस के वोट चोरी प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाया है। वे अक्सर देश-विरोधी बयान और कॉन्ग्रेस इकोसिस्टम के समर्थन में बयान देती देखी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी इमेज को बरकरार रखते हुए न्यूयॉर्क के नए मेयर बने जोहरान ममदानी की जीत का जश्न मनाया है।

हाल ही में गुरमहर कौर ने अपने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा है, “न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी की जीत से युवा भारतीयों को प्रेरणा लेते देखना अद्भुत है। लेकिन जब हम विदेशों में प्रगतिशील जीत का जश्न मना रहे हैं तो हमें अपने देश में हो रही घटनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”

कौर ने आगे कहा, “राहुल गाँधी ने अभी बताया कि कैसे हरियाणा में 25 लाख वोट गायब हो गए। हमारा अपना लोकतंत्र में हमारा अपना वोट और हमारे सामने ही छीना जा रहा है।” लगभग 28 साल की गुरमहर कौर ने कॉन्ग्रेस के वोट चोरी प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाते हुए देश की हालत खराब बताई है।

ये वही गुरमहर कौर हैं, जिन्होंने कहा था कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा है। इस बयान के बाद गुरमहर कौर को जान से मारने की धमकियाँ मिली थीं और सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब आलोचना की गई थी।