असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं देशवासियों से अनुरोध करता हूँ कि राहुल गाँधी को आधिकारिक रूप से पागल घोषित किया जाए।” इस टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
मैं देशवासियों से अनुरोध करता हूँ कि राहुल गांधी को आधिकारिक रूप से पागल घोषित किया जाए। pic.twitter.com/Pb8V10zcaH
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 5, 2025
श्रीराम बनाम बाबर, जंगलराज बनाम विकास
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेतिया की चनपटिया विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार उमाकांत सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में बेहद आक्रामक और ध्रुवीकरण करने वाले बयान दिए। उन्होंने सीधे बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता को यह तय करना है कि ‘उन्हें श्रीराम चाहिए या बाबर, लक्ष्मण चाहिए या औरंगजेब।’
सरमा ने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता ने पहले ही यह फैसला कर लिया है कि उन्हें श्रीराम-लक्ष्मण चाहिए, न कि बाबर और औरंगजेब। उन्होंने दावा किया कि देश की राजनीति में यह सकारात्मक बदलाव वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आया, जब ‘यह देश बाबर और औरंगजेब साइड हुए हैं।’
बिहार की जनता खुद तय कर चुकी है कि उन्हें श्रीराम-लक्ष्मण चाहिए, बाबर और औरंगजेब नहीं।@BJP4Bihar#BiharElection2025 pic.twitter.com/S9ACBYawgr
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 5, 2025
इसके साथ ही, सरमा ने पूर्ववर्ती लालू यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस बिहार को लालू और उनके साथियों ने ‘जंगलराज’ में डुबो दिया था, वहाँ एनडीए की सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है। उन्होंने चनपटिया की पावन भूमि से जनता से अनुरोध किया कि वे एनडीए को पूर्ण बहुमत से जिताएँ और ‘जंगलराज को फिर से लौटने न दें।’
बिहार की जनता से अनुरोध है कि Jungle Raj को फिर से लौटने न दें!@BJP4Bihar#BiharElection2025 pic.twitter.com/Oatn118Tmm
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 5, 2025
अवैध घुसपैठ और मदरसों पर कठोर रुख
अपने भाषण में, सीएम सरमा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और धार्मिक मामलों पर भी अपना कठोर रुख बनाए रखा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश में ‘हम कभी भी अवैध घुसपैठियों को मतदान का अधिकार नहीं देंगे।’
हमारे देश में हम कभी भी अवैध घुसपैठियों को मतदान का अधिकार नहीं देंगे। @BJP4Bihar#BiharElection2025 pic.twitter.com/0iPbiKZ18Q
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 5, 2025
इसके अलावा, सरमा ने अपने गृह राज्य असम में मदरसों को बंद करने के फैसले को याद करते हुए बताया कि जब मदरसे बंद करने का निर्देश दिया गया, तो अधिकारियों ने विरोध की आशंका जताई। इस पर उन्होंने कहा कि “हल्ला होने दो, मदरसा तो बंद करके रहूँगा।”
जब मदरसे बंद करने का निर्देश दिया गया, कुछ अधिकारी बोले 'हल्ला होगा।'
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 5, 2025
मैंने कहा – "हल्ला होने दो, मदरसा तो बंद करके रहूँगा"@BJP4Bihar#BiharElection2025 pic.twitter.com/Oclrn3RMXT
इन बयानों के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश की कि एनडीए सरकार ही सुरक्षा और सांस्कृतिक हितों की रक्षा कर सकती है, और यह भी जोड़ा कि ‘हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’।

