उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार (8 नवंबर 2025) की सुबह पुलिस और इनामी गौ-तस्कर सिराज जब्बार खान अली मियो के बीच मुठभेड़ हो गई। यह तस्कर हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला है और इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
DSP भूषण वर्मा ने बताया कि हरियाणा-राजस्थान सीमा पर गौ-तस्कर के होने की खबर मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने अपनी सुरक्षा में गोली चलाई, जो सीधे सिराज के पैर में लगी। घायल तस्कर को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में सिराज ने माना कि वह 2016 से फरार था और कई बार गौ-तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।

