पुलवामा से डॉ सज्जाद गिरफ्तार, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सीनियर रेजिडेंट: दिल्ली कार बम धमाने में खुद को उड़ाने वाले आतंकी उमर नबी का है दोस्त

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में शामिल आंतकी उमर नबी के दोस्त डॉक्टर सज्जाद अहमद को पुलिस ने पुलवामा से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से भी जुड़े हुए हैं, जिसमें विस्फोटक के साथ 5 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि डॉ. सज्जाद अहमद को दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी जाँच के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली ब्लास्ट में i20 कार में बैठे आतंकी उमर नबी का दोस्त है। इसी कार से दिल्ली के लाल किले में ब्लास्ट हुआ था।

डॉ. सज्जाद अहमद भी अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा था। हाल ही में यूनिवर्सिटी में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था। दो दिन पहले ही डॉ. सज्जाद का निकाह हुआ है।