सड़क पर पड़े थे मांस के लोथड़े, कुत्ता इंसानी भेजा खा रहा था: दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट का मंजर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, कहा- जामा मस्जिद तक सुनाई दी आवाज

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में इतना जोरदार था कि इसका साक्ष्य घटनास्थल से आई भयावह वीडियो और तस्वीरों बनीं। वहीं ब्लास्ट पर प्रत्यक्षदर्शियों ने उस मंजर को बताया। ऑपइंडिया ने प्रत्यक्षदर्शी से बात की तो उन्होंने बताया कि सड़कों पर लाशें पढ़ी थीं, एक कुत्ता अपने मुँह में इंसान का भेजा चबा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शी आकाश कहते हैं, “वह लाल किले के पास चाय की दुकान पर बैठे थे, जब धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज था कि उनका चाय का गिलास गिर गया। बेंच हिलने लग गई। जामा मस्जिद तक धमाके की आवाज पहुँची। आसपास भगदड़ मच गई।” वह बताते हैं कि एक कुत्ता अपने मुँह में इंसान का भेजा चबाकर ले जा रहा है। वहीं धमाके की आवाज से एक कुत्ते की मौत भी हो गई।

आकाश ने दावा किया कि यह सिलेंडर फटने से ब्लास्ट नहीं हुआ है। वह कहते हैं कि चौराहे पर ब्लास्ट होना सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा, “हमने देखा कि फरीदाबाद में विस्फोटक के साथ आतंकी पकड़े गए।”