दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से लगातार जुड़ रहे हैं। मंगलवार (11 नवंबर 2025) को क्राइम ब्राँच ने फरीदाबाद के सेक्टर 56 में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से 60 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है और इस सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
हालाँकि बाद में फरीदाबाद पुलिस ने कहा है कि बरामद सामग्री पटाखा बनाने में इस्तेमाल की जाती है।
मीडिया में एक भ्रामक खबर प्रचारित हो रही है कि से० 56 फरी० क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री मिली है
— People’s Police – Faridabad Police (@FBDPolice) November 11, 2025
यह सामग्री शादी विवाह में चलने वाले पटाखे व उसका रॉ मैटेरियल है, इसका आतंकवादी गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है। फरीदाबाद पुलिस इसका खंडन करती है, भ्रामक प्रचार ना करें@police_haryana
गौरतलब है कि एक दिन पहले फरीदाबाद से ही डॉ मुजम्मिल आतंकी गिरफ्तार हुआ था, जिसके पास से पहले भी भारी मात्रा में विस्फोटक मिला था। दिल्ली पुलिस ने लाल किला ब्लास्ट मामले में UAPA (गैरकानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को संदेह है कि शुरुआती गिरफ्तारियों से घबराकर ही यह आत्मघाती हमला किया गया।
(नोट- यह खबर फरीदाबाद पुलिस से स्पष्टीकरण के बाद अपडेट की गई है। फरीदाबाद पुलिस ने विस्फोटक को पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री माना है।)

