‘मोदी के हनुमान’ चिराग पासवान का बिहार चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन, 28 में से 19 सीटों पर आगे चल रही LJP(R): पिछले चुनाव में जीती थी 1 सीट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में NDA गठबंधन मजबूती से बढ़त बनाए हुए है। अभी तक सामने आ रहे रुझानों में 243 सीटों वाली विधानसभा में NDA 200 से अधिक सीटों पर आता दिख रहा है। दल की सबसे बड़ी पार्टी बनने को बीजेपी तैयार है, लेकिन इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का प्रदर्शन भी अद्भुत देखने को मिल रहा है।

निर्वाचन आयोग की साइट के अनुसार दोपहर 3.30 बजे तक 19 सीटों पर आगे चल रही है। 2020 में सिर्फ एक सीट जीतने वाली यह पार्टी अब NDA के प्रमुख स्तंभों में उभरती दिखाई दे रही है।

बता दें कि चिराग पासवान के नेतृत्व वाली LJP(R) को NDA की सीट-शेयरिंग में 28 सीटें मिली थीं, जिस पर सहयोगियों ने सवाल उठाए थे। लेकिन मतगणना के रुझान इस फैसले को सही साबित कर रहे हैं। चिराग, जिन्हें अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘हनुमान’ कहा जाता है, अब इस चुनाव के सबसे अप्रत्याशित और प्रभावशाली चेहरों में शामिल हो गए हैं। NDA में इस बार भाजपा और JDU पहली बार बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।