दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने की पहली गिरफ्तारी, उमर नबी का दोस्त दबोचा: धमाका करने वाली कार का मालिक है आमिर राशिद

दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके की घटना में जाँच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जाँच एजेंसी NIA ने दिल्ली धमाके में पहली गिरफ्तारी कर ली है। NIA ने फिदायीन आतंकी उमर नबी के सहयोगी आमिर राशिद को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस कार से लाल किला के पास धमाका हुआ था, आमिर राशिद उसी कार का मालिक है। वह कार में बैठे आतंकी उमर नबी का सहयोगी भी है। आमिर को NIA ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आमिर जम्मू-कश्मीर के सांबूरा, पंपोर का रहने वाला है। उसने पुलवामा के उमर नबी के साथ मिलकर दिल्ली ब्लास्ट की योजना रची थी।

जाँच में यह भी सामने आया कि आमिर दिल्ली इसीलिए आया था ताकि उस कार को खरीदने में मदद कर सके, जिसे बाद में दिल्ली धमाके के लिए IED के तौर पर इस्तेमाल किया गया।