पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने एक चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों ने ही दिल्ली के लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत पर हमले किए।
इस बयान ने न केवल पाकिस्तान सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि शहबाज शरीफ सरकार की आतंकवाद पर दोगली नीति को भी उजागर कर दिया है। चौधरी अनवारुल हक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने अपने पद और स्थिति का इस्तेमाल कर भारत पर हमले करवाए।
वीडियो में चौधरी अनवारुल हक ने कहा कि “हमने पीएम नरेंद्र मोदी को एक सबक सिखाया कि अगर बलूचिस्तान में खून बहाने से बाज नहीं आओगे तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर में जंगलों तक घुसकर मारेंगे। अल्लाह के करम से हम यह कर चुके हैं और आज वो अभी तक लाशों की गिनती नहीं कर पा रहे हैं।”
#BREAKING: Former Pakistan Occupied Kashmir PM Chaudhary Anwar Ul Haq admits Pakistan role in Delhi Red Fort bombing, says I had warned earlier that we will hit India at Red Fort and our brave men have done it. Haq was PM till two days ago. Says India unable to count dead bodies. pic.twitter.com/69bOQ2EsH0
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 19, 2025
उन्होंने 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट का भी जिक्र किया, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। इस हमले का मास्टरमाइंड डॉ. उमर उन नबी था। वह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का सदस्य है, जिसका भंडाफोड़ हमले से कुछ दिन पहले फरीदाबाद में हुआ था। इस कबूलनामे ने पाकिस्तान की लंबे समय से चली आ रही आतंकवाद की नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर कर दिया है।
असल में कश्मीर के जंगलों से हक का मतलब पहलगाम से है जहाँ 26 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 20 से ज्यादा हिंदू पर्यटकों का नाम पूछकर उन्हें मार दिया गया था।
भारत में इस कबूलनामे को लेकर गुस्सा और आक्रोश है। भारत पहले ही पाकिस्तान को आतंकवाद का पनाहगार कहता रहा है, और अब पाकिस्तान के ही एक बड़े नेता का यह बयान उस आरोप को पुष्ट करता है। शहबाज सरकार की पोल खुलने से पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

