ऑटो ड्राइवर अब्दुल देर रात काम से लौटती महिलाओं से करता था छेड़छाड़, स्कूली छात्राओं को बनाया निशाना: कई पीड़िताओं की शिकायत पर केरल पुलिस ने किया अरेस्ट

केरल के त्रिशूर जिले में देर रात महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 49 साल के ऑटो ड्राइवर अब्दुल वहाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह देर रात में सार्वजनिक जगहों पर स्कूटर पर हेलमेट पहनकर घूमता था और हर आती-जाती अकेली महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को कई पीड़ित महिलाओं की ओर से शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने आसपास के 50 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपित अब्दुल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस के मुताबिक, वह ऑटो ड्राइवर है। लेकिन देर रात को महिलाओं से छेड़छाड़ के लिए स्कूटर पर निकलता था।

अब्दुल के निशाने पर अकेली महिलाएँ और छात्राएँ होती थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद चावक्कड़ कोर्ट ने आरोपित को रिमांड पर भेज दिया है।