हाल ही में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद BJP मुख्यालय में वर्षों से टाइपिस्ट का काम कर रहे रामधन की बेटी की शादी में शामिल हुए। इस तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को नई दिल्ली के द्वारका में यह शादी संपन्न हुई। अमित शाह अपनी सभी व्यस्तताओं को किनारे करके शादी में पहुँचे। उन्होंने सिर्फ शिरकत ही नहीं की, बल्कि एक अभिभावक की तरह वहाँ मौजूद रहकर बारातियों की अगवानी भी की।
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इसे BJP और RSS की असली ताकत बता रहे हैं, जो अपने सबसे छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान करते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई अन्य नेता भी इस समारोह में शामिल हुए। यह दर्शाता है कि क्यों कार्यकर्ता मोदी-शाह की जोड़ी के लिए समर्पित रहते हैं।
एक यूजर ने लिखा, “यू नहीं कोई मोदी….अमित शाह बनता है… अमित भाई अपने पुराने रिश्तों को निभाते है…. आज लोग सांसद, विधायक.. मंत्री.. मुख्यमंत्री.. केंद्रीय मंत्री बनते है… पुराने लोग को भूल जाते है… लेकिन मोदी जी और अमित शाह जी व्यवहार में का शानदार गुण है.. कभी नहीं भूलते है…..
एक अन्य यूजर ने लिखा, “तस्वीर में पहले नंबर पर खड़े व्यक्ति रामधन जी हैं। रामधन जी बीजेपी मुख्यालय में टाइपिस्ट हैं। रामधन जी की बेटी की बीते दिनों शादी थी, सारे व्यस्तताओं को किनारे करके यशस्वी गृहमंत्री Amit Shah जी ना केवल शादी में शामिल हुए बल्कि एक मुखिया की तरह वहाँ मौजूद रहकर बारातियों की अगवानी की। अमित शाह जी के लिए एक बात मशहूर है राजनीति में कि वो जिससे लगाव रखते हैं उससे सालों बात ना करें मगर उनकी हर गतिविधि और हर चीज़ों की खबर रखते हैं… फिर कहेंगे कि वोट चोरी हो गई, EVM हैक हो गया।”

