12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में चल रहा SIR की समय सीमा एक हफ्ते बढ़ा दी गई है। आयोग ने नया नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि अब अंतिम सूची 14 फरवरी 2026 में जारी की जाएगी।
वोटर वेरिफिकेशन का काम अब 4 दिसंबर की बजाए 11 दिसंबर 2025 तक चलेगा। साथ ही ड्राफ्ट लिस्ट 9 दिसंबर के बजाए 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
Election Commission of India Revises Schedule for Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls by extending the dates by one week.
— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 30, 2025
Read in detail: https://t.co/f83g3nShuX#ECI pic.twitter.com/hLoQ45TPFL
9 दिसंबर से 8 जनवरी तक पहले आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा निर्धारित थी, जिसे बदलकर अब 16 दिसंबर से 15 जनवरी कर दिया गया है।
9 दिसंबर से 31 जनवरी तक पहले सुनवाई और सत्यापन की तिथि तय की गई थी, जिसे बदलकर 16 दिसंबर से 7 फरवरी कर दिया गया है। अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा
29 नवंबर 2025 को चुनाव आयोग ने जानकारी दी थि करीब 99.53 फीसदी लोगों यानी 51 करोड़ मतदाताओं तक गणना फॉर्म पहुँचाया जा चुका है।
SIR की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर रहे हैं। कॉन्ग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि 20 दिनों में 26 बीएलओ की मौत मर्डर जैसा है। उन्होंने एसआईआर की सीमा बढ़ाने की माँग की थी।

