प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक में कहा कि अब देश पूरी तरह ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के फेज में आ चुका है। यानी सुधार तेज रफ्तार से और साफ नीयत से हो रहे हैं।
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि सरकार के सारे रिफॉर्म सिर्फ अर्थव्यवस्था या राजस्व के लिए नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह जन-केंद्रित हैं। मकसद आम लोगों के रोजमर्रा के रोड़े हटाना है, ताकि हर व्यक्ति अपनी पूरी क्षमता तक बढ़ सके।
प्रधानमंत्री ने सांसदों से अपील की कि वे आम लोगों की असली समस्याओं को सक्रिय रूप से सामने लाएँ, ताकि ये रिफॉर्म एक्सप्रेस हर घर तक पहुँचे और लोगों की रोज की परेशानियाँ दूर हो सकें।
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि सरकार ने नागरिकों पर भरोसा करके सेल्फ-सर्टिफिकेशन की सुविधा दी थी और पिछले 10 साल में इसका कोई दुरुपयोग नहीं हुआ, ये भरोसा पूरी तरह सफल रहा।
प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि उनकी सरकार के लिए ‘ईज ऑफ लाइफ’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ दोनों ही सबसे ऊपर की प्राथमिकता हैं।

