‘TMC की लूट और धमकियों ने की हर हद पार’: बंगाल दौरे से पहले PM मोदी ने बोला ममता सरकार पर हमला, BJP को बताया जनता की उम्मीद की किरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (20 दिसंबर 2025) को पश्चिम बंगाल के रानाघाट जाएँगे हैं, लेकिन वहाँ कदम रखने से पहले ही उन्होंने TMC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर सीधा आरोप लगाया कि बंगाल में टीएमसी की ‘लूट और डराने-धमकाने’ की राजनीति ने अपनी सारी सीमाएँ पार कर दी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता TMC के कुशासन से पीड़ित है और अब भाजपा ही उनके लिए उम्मीद की किरण है। बता दें कि पीएम मोदी रानाघाट में करीब 3,200 करोड़ रुपए की नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।