उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी की महिला डॉक्टर का आरोप है कि साथी डॉक्टर रमीज मलिक ने प्रेमजाल में फँसाया और शादी का झाँसा देकर शारीरिक शोषण किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने जब शादी करने की बात कही तो इस्लाम में धर्मांतरण करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान पीड़िता को यह भी पता लगा कि आरोपित डॉक्टर फरवरी 2025 में ही हिंदू लड़की से धर्म परिवर्तन कर निकाह कर चुका है। पीड़िता ने बात करना बंद कर दिया, तो मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
पीड़िता ने परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में पीड़िता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग से शिकायत की है।

