दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर अटल कैंटीन की शुरुआत हुई। इसके तहत 5 रुपए में चावल-दाल सब्जी समेत एक थाली मिलेगी। दिल्ली के 100 जगहों पर ये उपलब्ध होगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इसे वितरित किया जाएगा।
इसका मकसद ये है कि दिल्ली में कोई खाली पेट न सोए। दिल्ली के करीब 100 जगहों पर ऐसी कैंटीन बनाएगी जाएगी। हर कैंटीन में 500 लोगों के खाने की व्यवस्था होगी।
सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, ये योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है क्योंकि गरीब मजदूरों के लिए 5 रुपए में खाना कहीं उपलब्ध नहीं हो सकता। ये कैंटीन आरके पुरम, जंगपुरा, शालीमार बाग, ग्रेटर कैलाश, राजौरी गार्डन, बवाना, नरेला आदि जगहों पर खोले जा रहे हैं। इस कैटीन में सुबह और शाम दो वक्त का खाना परोसा जाएगा।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पहली शिफ्ट होगी जबकि शाम 6.30 बजे से 9.30 बजे तक दूसरी शिफ्ट होगी। थाली में चपाती, चावल, दाल, मौसमी सब्जी और अचार होगा। खाने के लिए डिजिटल टोकन लेना होगा। सभी केन्द्रों की सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी।

