इमरान ने सोनू बनकर शादीशुदा हिंदू युवती को फँसाया, जबरन शारीरिक संबंध बना पति से तलाक के लिए किया मजबूर: जान से मारने की दी धमकी, MP के रतलाम का मामला

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ इमरान ने सोनू बनकर हिंदू युवती को फँसाया, फिर शादी का झाँसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में राम मंदिर रतलाम में एक युवक से मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम सोनू बताते हुए खुद की हिंदू पहचान बताई। बाद में पीड़िता की शादी हो गई। लेकिन 3 साल बाद फिर सोनू से बात शुरू हुई, तो उसने पीड़िता पर पति को छोड़ने का दबाव बनाया।

सोनू की बात सुनकर वह पति को छोड़कर मायके आकर रहने लगी। इसके बाद सोनू ने पीड़िता को एक किराए के कमरे में लेकर रहने लगा। तभी पीड़िता को पता लगा कि सोनू का असली नाम इमरान है और वह मुस्लिम है। पीड़िता का आरोप है कि इमरान ने उसे पत्नी बनाकर रखा और कई बार शीरीरिक संबंध भी बनाए।

सोनू के कहने पर पीड़िता ने नवंबर 2024 में पति से तलाक तक ले लिया। बाद में सोनू ने शादी करने से मना कर दिया और धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गई तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।