42 साल का प्रेमी नहीं हो रहा था शादी के लिए तैयार, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट: न्यू ईयर के रात की घटना, मुंबई पुलिस जाँच में जुटी

मुंबई के सांताक्रूज़ ईस्ट में एक महिला ने अपने 42 साल के प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का कारण प्रेमी का शादी से इंकार करना बताया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला और पीड़ित पिछले सात सालों से रिश्ते में थे। महिला ने कई बार शादी की माँग की थी, लेकिन पुरुष ने हर बार इंकार कर दिया। 31 दिसंबर की रात महिला ने न्यू ईयर की मिठाई देने के बहाने प्रेमी को घर बुलाया। आधी रात लगभग 1:30 बजे दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान महिला ने चाकू से हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित, जिसने गंभीर चोटें झेली, घर भागकर अपने भाई को सूचना दी। उन्हें पहले एन देसाई अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, चोट गंभीर है और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

पुलिस ने महिला के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपित महिला फिलहाल फरार है और कई टीमों को उसे पकड़ने के लिए लगाया गया है।  जाँच में पता चला कि महिला, पीड़ित की बहन की भाभी है और दोनों के बीच सात साल से थे अवैध संबंध।