बांग्लादेश में एक और हिन्दू पर इस्लामी भीड़ का टूटा कहर: सुमन को खंभे से बाँधकर पीटा, भीख माँगकर गुजारा करने वाले पर चोरी का लगाया आरोप

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं थम रहा है। एक और हिन्दू व्यक्ति को इस्लामी भीड़ ने खंभे से बाँध कर पीटा। पीड़ित की पहचान सुमन के रूप में हुई है। उसकी हालत नाजुक है और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर चोरी का आरोप लगाया गया है।

इस्लामी भीड़ ने पहले सुमन को पीटा फिर खंभे से बाँध दिया और मार-मार कर लहुलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि वह एक गरीब भिखारी है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि किसी दुकान में चोरी हुई थी। चोरी के शक में इस्लामी भीड़ ने सुमन को निशाना बनाया।