ऑपरेशन सिंदूर से डरे पाकिस्तान ने अमेरिका से माँगी थी मदद, 66 बार US अधिकारियों को लिखे ईमेल-कॉल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मई 2025 में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान डर गया था, यह तो खुद मुल्क के रक्षा मंत्री भी कबूल कर चुके हैं। पाकिस्तान इस कदर सहमा हुआ था कि हाथ जोड़कर अमेरिका के पास पहुँचा और मदद की गुहार लगाई। इसके सबूत भी अब उजागर हो गए हैं।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक पाकिस्तान ने 66 बार अमेरिका के साथ बैठकें करने की माँग की थी। सामने आए कुछ दस्तावेजों में सबूत मिले हैं कि अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत और डिफेंस अटैची ने ईमेल और कॉल के जरिए कुल 66 बार अमेरिकी अधिकारियों, सांसदयों और मीडिया से हस्तक्षेप की माँग की और भारत की सैन्य कार्रवाई को रोकने की गुजारिश की।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या की थी। इसके जवाब में भारत की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया था।