मुस्लिमों ने पत्थरबाजी करके किया नूहँ का माहौल खराब: पुलिस वायरल वीडियो से कर रही उपद्रवियों की तलाश

हरियाणा के नूहँ जिले के फिरोजपुर झिरका स्थित गाँव में गुरुवार (8 जनवरी 2026) को पुरानी रंजिश के चलते भीषण हिंसा और पथराव हुआ। स्थिति को संभालने के लिए गाँव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के जरिए उन उपद्रवियों की पहचान कर रही है जिन्होंने छतों से पत्थर बरसाए थे।

विवाद की मुख्य वजह पूर्व सरपंच जाकिर और उनके पड़ोसी फारूक के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश बताई जा रही है। गुरुवार (8 जनवरी 2026) दोपहर करीब 2 बजे बच्चों के क्रिकेट मैच के दौरान एक बॉल को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। बरसों का गुस्सा सड़क पर आ गया और दोनों गुटों के सैकड़ों लोग लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ आमने-सामने हो गए।

लगभग एक घंटे तक चले इस घमासान में फारूक पक्ष के लोग मकानों और दुकानों की छतों पर चढ़ गए और वहाँ से नीचे खड़े लोगों पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने लगे। जवाब में जाकिर पक्ष ने भी सड़क से जमकर पत्थरबाजी की। इस हंगामे के कारण मुख्य मार्ग जाम हो गया और वाहन चालकों को जान बचाकर भागना पड़ा। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को काबू किया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है।