बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी है। ताजा मामला 28 साल के हिंदू युवक समीर कुमार दास की हत्या से जुड़ा है। ऑटो रिक्शा ड्राइवर समीर को इस्लामी भीड़ ने पीट-पीटकर और चाकू घोपकर मार डाला। यहाँ तक की समीर का ऑटो रिक्शा भी छीन लिया। इसके साथ ही इस्लामी कट्टरपंथी उस्मान हादी की मौत के बाद देशभर में हिंदुओं के खिलाफ शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन के बीच यह 12वें हिंदू की हत्या का मामला सामने आया है।
परिवार के मुताबिक, समीर दास फेनी जिले के डागोनभुइयां इलाके में ऑटो रिक्शा ड्राइवर के तौर पर काम करता था। रविवार (11 जनवरी 2026) शाम को ऑटो रिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब दो बजे जगतपुर गाँव के एक खेत में स्थानीय लोगों को समीर का खून से लथपथ शव मिला।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समीर दास पर पहले इस्लामी भीड़ ने हमला किया। पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। फिर हमलावरों ने चाकू से कई वार किए। समीर की मौत के बाद हमलावर ऑटो रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि समीर की लाश उपजिला अस्पताल के पास पड़ी मिली।
पुलिस ने यह भी कहा कि समीर की हत्या में देशी कट्टे का भी इस्तेमाल किया गया था। पुलिस का मानना है कि यह सुनियाोजित हमला था। फिलहाल पीड़ित परिवार की कानूनी कार्रवाई अधूरी है। हालाँकि पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
बांग्लादेश में निशाने पर हिंदू, 1 महीने से कम दिनों में 12 हत्याएँ
बांग्लादेश में 18 दिसंबर 2025 को इस्लामी कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन जारी है। इन प्रदर्शन में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। तब से अब तक 12 हिंदुओं की हत्याएँ दर्ज की जा चुकी है। वहीं महिलाओं से गैंगरेप और हिंदुओं के घर जलाने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।
हिंसक प्रदर्शन में सबसे पहले फैक्ट्री में काम करने वाले हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, इसके बाद उसकी लाश को पेड़ पर लटकाकर फूँक दिया गया। 24 दिसंबर 2025 को राजबाड़ी जिसे में अमृत मंडल नाम के शख्स की हत्या कर दी गई। उसे इस्लामी कट्टरपंथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। 29 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश के अर्धसैनिक सहायक बल अंसार वाहिनी के हिन्दू सदस्य बजेन्द्र बिस्वास को गोली मार दी गई। उसे मैनन सिंह इलाके में मारा गया।
3 जनवरी 2026 को हिन्दू व्यवसायी खोकन चंद्र दास को घर लौटते समय हमलावरों ने चाकू से वार किया। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। 5 जनवरी 2026 को एक स्थानीय पेपर के कार्यवाहक संपादक और बर्फ फैक्ट्री के मालिक राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद 6 जनवरी 2026 को शरद चक्रवर्ती की हत्या इस्लामी कट्टरपंथियों ने कर दिया।
हाल ही में 10 जनवरी 2026 को जॉय महापात्रो नामक एक युवक की इस्लामी कट्टरपंथियों ने जमकर पीटा। इतना ही नहीं महापात्रो को अमीरुल इस्लाम नामक शख्स ने जहर भी दिया था। इसके साथ ही 05 जनवरी 2025 को झेनैदाह जिले के कालीगंज में 40 साल की हिंदू विधवा महिला के साथ शाहीन और हसन के गैंगरेप का मामला सामने आया, यहाँ तक की महिला को पेड़ पर बाँधकर उसके बाल भी काट दिए घए।
इन हत्याओं के अलावा कई जगहों पर हिन्दुओं पर हमला किया गया। दिसंबर 2025 में ऐसी 51 घटनाएँ सामने आई हैं।

