बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी अत्याचार के बीच एक और निंदनीय मामला सामने आया है। ताजा मामले में झेनैदाह जिले के कालीगंज में 40 साल की हिंदू विधवा महिला के साथ शाहीन और हसन ने गैंगरेप किया और फिर पेड़ पर बाँधकर उसके बाल काट दिए। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पीड़िता ने पुलिस थाने में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि महिला ने शाहीन और उसके भाई से दो साल पहले 1306 स्कवायर फीट की जमीन और दो मंजिला घर खरीदा था, जिसकी कीमत ₹20 लाख थी।
Bangladesh 🇧🇩 : Hindu widow gang-raped , burnt with cigarette , tied to a tree , hair cut off by her neighbour Hasan & Shahin .
— 🇧🇩🕉️News (@SanataniHinduBD) January 5, 2026
Location 📍 Kaliganj , Nodipara , Jhinaidaha , Khulna . pic.twitter.com/P1CARE12OZ
महिला ने बताया कि शाहीन उस पर गंदी नजर रखता था। शनिवार (03 जनवरी 2026) की शाम को शाहीन और उसका साथी हसन महिला के घर घुसे और बलात्कार किया। इतना ही नहीं उन्होंने महिला से ₹50 हजार की माँग भी रखी। मना करने पर महिला को पेड़ से बाँधकर बाल काट दिए। वहीं बांग्लादेश की स्थानीय पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। जाँच के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

