भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री और सुरक्षा नीति के सलाहकार मार्को रुबियो की मंगलवार (13 जनवरी 2026) को फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग, परमाणु सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र और महत्वपूर्ण खनिज पर चर्चा की गई।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस बातचीत की जानकारी देते हुए लिखा, “मार्को रुबियो के साथ एक अच्छी बातचीत पूरी हुई। इस दौरान व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, परमाणु सहयोग, रक्षा और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इन सभी विषयों और अन्य मामलों पर लगातार संपर्क में बने रहने पर सहमति बनी।”
Just concluded a good conversation with @SecRubio.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 13, 2026
Discussed trade, critical minerals, nuclear cooperation, defence and energy.
Agreed to remain in touch on these and other issues.
🇮🇳 🇺🇸
दोनों नेताओं के बीच इस बातचीत पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “मार्को रुबियो और एस जयशंकर के साथ अभी-अभी एक सकारात्मक बातचीत संपन्न हुई। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता, महत्वपूर्ण खनिज और अगले महीने संभावित बैठक के संबंध में आगे के कदमों पर चर्चा की।”
A quick update: @SecRubio Just concluded a positive call with @DrSJaishankar. They discussed next steps regarding our bilateral trade negotiations, critical minerals and a possible meeting next month. pic.twitter.com/wg3qlF8AuC
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) January 13, 2026
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब सोमवार (12 जनवरी 2026) को ही अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत को अमेरिका के लिए जरूरी देश बताया था। सर्जियो का यह बयान भारत-अमेरिकी रिश्तों को बेहतर करने की कोशिश थी, जो ट्रंप की ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा से तनावपूर्ण हो गए थे।

