BMC चुनाव में BJP की बंपर जीत, मुस्लिम बहुल इलाके में भी फहराया भगवा: मानखुर्द–मंडला में भाजपा के नवनाथ बान ने मारी बाजी

मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें मुस्लिम बहुल वाले इलाके मानखुर्द गाँव–मंडला के वार्ड नंबर 135 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नवनाथ बान ने जीत दर्ज की है।

साल 2017 के BMC चुनाव में इसी वार्ड से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में 2026 में भाजपा की सफलता को स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने विकास, बुनियादी सुविधाएँ, सड़क, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पार्टी का दावा है कि इन्हीं मुद्दों के आधार पर उसने क्षेत्र के मतदाताओं का भरोसा जीता।

नवनाथ बान भाजपा के मीडिया प्रमुख हैं और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। वे पहली बार मुंबई नगर निगम का चुनाव लड़ रहे थे।