अपर्णा यादव की तस्वीर लगाई, लिखा- परिवार को बर्बाद कर दिया: तलाक लेने जा रहे हैं मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक या इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक?

दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू बीजेपी नेता अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव के बीच रिश्ता तलाक तक पहुँच गया है। प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव पर कई आरोप लगाए हैं।

इंस्टाग्राम पर प्रतीक यादव ने लिखा है कि वह सेल्फफिश महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहे हैं। उसने उनके परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। प्रतीक यादव ने आगे लिखा है कि अपर्णा बस मशहूर और प्रभावशाली महिला बनना चाहती है।

प्रतीक यादव की मेंटल हेल्थ ठीक नहीं

प्रतीक के इंस्टाग्राम के मुताबिक, अभी उनका मेंटल हेल्थ बहुत खराब है। लेकिन उनकी हालत खराब होने के बावजूद उनकी पत्नी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनका कहना है कि वह सिर्फ अपनी चिंता करती है। अपर्णा को लेकर इंस्टाग्राम पर जो प्रतीक ने लिखा है, उसके मुताबिक उन्होंने अपर्णा से शादी कर बड़ी गलती कर दी है। वह सिर्फ मशहूर होना चाहती हैं और उनका मुलायम परिवार से रिश्ता खराब करने में उनका रोल है।

हालाँकि अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही अपर्णा यादव ने कोई बयान दिया है। प्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे हैं।

प्रतीक के अकाउंट हैक किए जाने का दावा

अपर्णा यादव के भाई ने न्यूज 18 को बताया है कि प्रतीक यादव का अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने खुद ये पोस्ट नहीं किया है। हालाँकि अपर्णा यादव की अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रतीक यादव की पोस्ट के बाद यूपी की सियासत में हलचल मच गई है।