इंडियन आइडल में पहलगाम हमले की विधवा ऐशन्या द्विवेदी हुईं भावुक, पति शुभम की मौत का दर्द किया बयाँ: सेना से बोलीं- आप पर गर्व

पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में कई लोगों की जान गई और अनेक परिवार हमेशा के लिए टूट गए। इन्हीं पीड़ितों में शामिल हैं ऐशन्या द्विवेदी, जिन्होंने शादी के महज दो महीने बाद अपने पति शुभम को इस आतंकी हमले में खो दिया था। अब ऐशन्या इंडियन आइडल 16 के रिपब्लिक डे स्पेशल एपिसोड में नजर आने वाली हैं, जिसकी एक झलक सामने आई है।

सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो में ऐशन्या बेहद भावुक नजर आती हैं। वह अपने दर्द को याद करते हुए भारतीय सेना के प्रति आभार जताती हैं। प्रोमो में ऐशन्या कहती हैं, “मेरी शादी को सिर्फ दो महीने हुए थे। शुभम सबसे पहले गोली का शिकार हुए थे। इंडियन आर्मी, आप लोगों ने उन 26 बहनों का बदला लिया है। मुझे आप पर बहुत गर्व है।”

उस दिन के बारे में बताते हुए ऐशन्या कहती हैं, “22 अप्रैल 2025 मेरी लाइफ का नहीं इस देश का भी ब्लैक डे कल दिन कहलाया जाएगा, मैंने अपने लाइफ का सब कुछ खो दिया वहाँ। मैं और शुभम चाय कॉफी पी रहे थे इतना ब्यूटीफुल व्यू होता है। एक बंदा पीछे से आया बाद में मैंने फोटो देखी तो मुझे याद आया कि वह हमारे एक हाथ दूर पीछे बैठा था सोल लपेटकर उसके अंदर एक-47 छुपा कर। वह आता है बंदूक रखकर सीधा पूछता है हिंदू हो या मुसलमान?”

ऐशन्या कहती हैं, “हमें समझ नहीं आया वह है कौन हम दोनों ने पहले बोला क्या हुआ भैया एक इंसान को भैया बोलकर बोल रहे हैं और वह इंसान हमसे दोबारा पूछ रहा है कि हिंदू हो या मुसलमान, मुसलमान हो तो कलमा पढ़ो हम दोनों ने साथ में बोला कि हम हिंदू हैं और उसने हमारे वाक्य पूरा करने से पहले ही शुभम के सिर पर गोली मार दी।” ऐशन्या के साथ पूरी ऑडियंश वहाँ भावुक हो गई।