जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में 27 जनवरी 2026 की रात करीब 10.20 बजे भयानक बर्फीला तूफान उठा। इसका भयानक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पहाड़ों के बीच बर्फ के गुबार ने पलभर में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे ऊंचे पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में बर्फ नीचे की ओर फिसलता है और कुछ ही पलों में विशाल बर्फीला बादल पूरे इलाके को खुद में समाहित कर लेता है। वहाँ अफरा-तफरी मच जाती है। हालाँकि इस प्राकृतिक आपदा में जान-माल की हानि नहीं हुई क्योंकि एवलांच होटल से थोड़ी दूर पर रुक गया। आपदा प्रबंधन एजेसियों ने मौके का जायजा लिया है।
#Avalanche reported from #Sonamarg in #Kashmir around 10:13pm.
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) January 27, 2026
Praying for everyone's safety. pic.twitter.com/Xi2lyWyG0d
दरअसल सोनमर्ग और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। कई इलाकों में 6 फीट तक बर्फ जम गया है। इसकी वजह से ढलान वाले इलाकों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे एवलांच का खतरा भी बढ़ गया है।
इस बीच आपदा प्रबंधन एजेंसी ने पहाड़ी ढलान वाले इलाकों में एवलांच का अलर्ट जारी कर दिया है। इसको देखते हुए आवाजाही भी फिलहाल रोक दी गई है।

