उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले 21 वर्षीय अहमद अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोलता दिखाई दे रहा था।
जाँच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान सैदपुर खुर्द गाँव निवासी अहमद अली के रूप में की और उसे उसके घर से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी माँगता नजर आया।
उसने कहा, “मेरा नाम अहमद अली है। मैंने मुख्यमंत्री जी के बारे में कुछ गलत शब्द बोल दिए थे। दोबारा ऐसा नहीं करूँगा।” पुलिस जाँच में यह भी सामने आया है कि उसने फेसबुक पर आकाश चौधरी नाम से एक फर्जी आईडी बना रखी थी।
'मेरा नाम अहमद अली है… मैंने मुख्यमंत्री जी के बारे में कुछ गलत शब्द बोल दिए थे'
— NDTV India (@ndtvindia) January 28, 2026
मुज़फ़्फरनगर में युवक का पीएम‑सीएम पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई शुरू की#Muzaffarnagar | #UttarPradesh pic.twitter.com/oM5I1CRhrX
इस आईडी पर उसने हाथ में कलावा बाँधकर और सिर पर पुलिस की टोपी लगाकर फोटो अपलोड किए थे। पुलिस इसकी भी जाँच कर रही है एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जाँच जारी है। आगे साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

