अब तक का सबसे बड़ा बजट, ट्रांसपोर्ट-डिफेंस-ग्रामीण विकास को मिला बंपर हिस्सा: जानें- बजट 2026 में किस सेक्टर को मिला कितना पैसा?

संसद में पेश किए गए आम बजट में सरकार ने साफ कर दिया कि आने वाले वित्त वर्ष 2026-27 में उसकी प्राथमिकताएँ क्या रहने वाली हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में अलग-अलग सेक्टरों के लिए बड़ा खर्च तय किया है, जिसमें शिक्षा से लेकर ट्रांसपोर्ट और डिफेंस पर मोटी रकम तय की गई है।

सरकार ने इस बजट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि देश के विकास और सुरक्षा में निवेश बढ़ाया जाएगा। इस बजट में खास बात उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए किए गए निवेश की है।

हर सेक्टर के अनुसार बजट में तय की गई रकम

  • ट्रांसपोर्ट ₹5,98,520 करोड़
  • डिफेंस ₹5,94,585 करोड़
  • ग्रामीण विकास ₹2,73,108 करोड़
  • होम अफेयर्स ₹2,55,234 करोड़
  • कृषि और संबद्ध गतिविधियाँ ₹1,62,671 करोड़
  • शिक्षा ₹1,39,289 करोड़
  • ऊर्जा ₹1,09,029 करोड़
  • स्वास्थ्य ₹1,04,599 करोड़
  • शहरी विकास ₹85,522 करोड़
  • आईटी और टेलीकॉम ₹74,560 करोड़
  • कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ₹70,296 करोड़
  • सोशल वेलफेयर ₹62,362 करोड़
  • वैज्ञानिक विभाग ₹55,756 करोड़
  • कर प्रशासन ₹45,500 करोड़
  • बाहरी मामले ₹22,119 करोड़
  • वित्त ₹20,649 करोड़
  • उत्तर पूर्वी क्षेत्रों का विकास ₹6812 करोड़